{"_id":"5ae603084f1c1b54098b7274","slug":"91525023496-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट सामान्य घोषित होते ही कयासों पर लगा विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट सामान्य घोषित होते ही कयासों पर लगा विराम
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर नगरपालिका में अध्यक्ष पद की सीट सामान्य घोषित हो गई है। निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद को लेकर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही सीट और दावेदारों को लेकर लगाई जा रही तमाम तरह की कयास बाजियों पर विराम लग गया है। इसके साथ ही संभावित दावेदारों ने अपना जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है।
परिसीमन के दौरान 2018 के चुनावों को लेकर इस सीट के एससी वर्ग के लिए आरक्षित होने की चर्चा थी। इसको देखते हुए प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के संभावित दावेदारों को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि कांग्रेस की ओर से कोई नाम चर्चा में नहीं था जबकि भाजपा से विधायक चंदन राम दास के बेटे गौरव दास को प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन सीट सामान्य होने के बाद तमाम तरह के कयासों पर विराम लग गया है। सामान्य सीट घोषित होते ही दोनों प्रमुख पार्टियों के कार्यकर्ता तो सक्रिय हो ही गए हैं कई लोगों के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। रविवार को दिन भर तमाम स्थानों पर पार्टी और संभावित दावेदारों के नामों पर ही चर्चा होती रही।