फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   स्वतंत्रता दिवस पर बिजली की लड़ियों से जगमग होंगे सरकारी भवन

स्वतंत्रता दिवस पर बिजली की लड़ियों से जगमग होंगे सरकारी भवन

Thu, 03 Aug 2017 10:54 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर बिजली की लड़ियों से जगमग होंगे सरकारी भवन
बागेश्वर। 14 और 15 अगस्त को शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक सभी सरकारी गैर सरकारी भवनों को बिजली की मालाओं से जगमग किया जाएगा। डीएम रंजना ने तहसील सभागार में आयोजित स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि प्रभात फेरी सुबह 5.30 बजे चौक बाजार से शुरू होकर कोतवाली स्थित गांधी जी की मूर्ति पर पहुंचेगी। यहां पर माल्यार्पण करने के बाद दुगबाजार होते हुए नुमाइशखेत मैदान में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। क्रास कंट्री रेस 6.30 बजे से 7.30 बजे तक गोमती पुल से बिलौना तक होगी। इसमें जूनियर तथा सीनियर वर्ग, ओपन वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में नौ बजे ध्वजारोहण करने के साथ ही राष्ट्रगान तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये जाएंगे।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि इस अवसर पर जनपद में हाइस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने पालिका को सफाई के विशेष निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि गांव को खुले में शौच से मुक्त करने वाले 30 ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया जायेगा। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत हरीश सिंह ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला, रणजीत सिंह बोरा, नरेंद्र खेतवाल, दलीप खेतवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, गोविंद सिंह भंडारी, किशन मलड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed