फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   90 participants showcased their mettle in the district-level CM Incentive event.

Bageshwar News: जिला स्तरीय सीएम प्रोत्साहन में 90 प्रतिभागियों ने दिखाया दम

Thu, 20 Aug 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 20 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
90 participants showcased their mettle in the district-level CM Incentive event.
बागेश्वर। सीएम प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना साल 2026-27 के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का समापन हो गया है। 14 से 23 साल के 90 बालक-बालिकाओं ने शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी।
विज्ञापन

बुधवार को पंडित बीडी पांडेय परिसर में आयोजित सीएम प्रोत्साहन योजना के ट्रॉयल में 90 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परखने के लिए 30 मीटर फ्लाइंग रेस, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन, वर्टिकल जंप और 800 मीटर दौड़ कराई। खिलाड़ियों के बैटरी टेस्ट के लिए वॉलीबाल, कराटे, हॉकी और बास्केटबॉल समेत विभिन्न खेलों में स्किल टेस्ट भी लिए गए। योजना के तहत प्रत्येक आयु वर्ग और खेल में दो बालक और दो बालिकाओं का चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर कुल 200 श्रेष्ठ खिलाड़ियों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये छात्रवृत्ति के साथ खेल उपकरण खरीदने के लिए 10,000 रुपये की एकमुश्त सहायता भी प्रदान की जाएगी। प्रभारी जिलाक्रीड़ाधिकरी किरन परिहार ने बताया कि योजना के माध्यम से जिले के होनहार खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता के साथ आवश्यक खेल संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, गणेश धपोला, राजेंद्र दफौटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed