फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   84 meter long motor bridge foundation stone on Saryu river

सरयू नदी पर 84 मीटर लंबे मोटर पुल का शिलान्यास

Wed, 06 Mar 2019 11:54 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 06 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
84 meter long motor bridge foundation stone on Saryu river
पुल निर्माण का शिलान्यास करते विधायक चंदन दास व पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल। - फोटो : अमर उजाला

कठायतबाड़ा में पंत पार्क के समीप सरयू नदी पर बनने वाले 84 मीटर लंबे मोटर पुल का शिलान्यास विधायक चंदन राम दास और पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। 

विज्ञापन


बुधवार को पंत पार्क में हुए शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक दास ने कहा कि इस पुल के बनने से मंडलसेरा की तीन-चार हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। उन्हें कपकोट रोड पर आने के लिए करीब दो-ढाई किमी की दूरी तय नहीं करनी होगी और सड़कों से वाहनों का दवाब भी कम होगा। लोगाें को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने लोनिवि को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। कठायतबाड़ा में लोनिवि तिराहे पर पुल की मांग के लिए पिछले 30 साल से जनता आंदोलन कर रही थी। 
विज्ञापन


केंद्रीय सड़क निधि से 84 मीटर लंबे पुल के लिए 5.39 करोड़ की वित्तीय मंजूरी मिली है। पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण मिश्रा, पूर्व प्रधान हीराबल्लभ भट्ट, महेश खेतवाल, वार्ड सभासद प्रेम सिंह हरड़िया व धीरेंद्र परिहार, नरेंद्र खेतवाल, दीपक खेतवाल, प्रेम सिंह खेतवाल, तारा सिंह रावत, गिरीश खेतवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed