{"_id":"5ccdea49bdec220700632e16","slug":"81556998729-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर के नाम पर ठगी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर के नाम पर ठगी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के लिए
बागेश्वर। कपकोट कोतवाली पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले वाले गिरोह की एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह के दो सदस्य फरार चल रहे हैं।
कपकोट के कर्मी गांव निवासी तारा सिंह कोरंगा ने कपकोट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि मोबाइल टावर लगाने के नाम पर किरण पाल, पूजा तोमर और अमरदीप ने करीब 5.50 लाख रुपये वसूले थे। लंबा समय बीतने के बाद जब टावर नहीं लगा तो मामला पुलिस तक पहुंचा था। इधर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें लगाई थीं। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूजा तोमर निवासी जवाहर गंज हापुड़ उप्र को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरोह के दो आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई जीवन चुफाल, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, बसंत पंत, हृदयेश कौर आदि शामिल हैं। प्रभारी कोतवाल खुशवंत सिंह ने बताया कि महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है, बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
उप्र के कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
मोबाइल टावर के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ हापुड़, सहारनपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद भी ये गिरोह अलग-अलग राज्यों में मोबाइल नंबर बदलकर ठगी करता रहता है।