{"_id":"5cc09cf2bdec2214123213a5","slug":"81556126962-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसानों के माथे पर पड़े बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसानों के माथे पर पड़े बल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट/धरमघर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को एक बार फिर हुई बारिश से किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। उन्हें फसल खराब होने का डर सता रहा है।
कपकोट के दूरस्थ गांव पोथिंग, तोली, जगताना, रीमा के उडियार, पोखरी, रंगदेव में बुधवार सुबह आसमान बिल्कुल साफ था। तेज धूप से लोग परेशान थे लेकिन दोपहर ढाई बजे के अचानक मौसम ने करवट ली। अचानक आसमान में काले बादल छाने के साथ ही तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। रीमा में भी भी कुछ यही हाल था।
उडियार के ग्राम प्रधान कुंवर राम ने गांव में एससी बस्ती की एक नहर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे बस्ती पर खतरा मंडरा रहा है। शाम को हुई तेज बारिश से नाले, गाड़ गधेरे उफना गए और इससे आसपास के गांवों में फसलों को नुकसान होने का अनुमान है। इधर बागेश्वर में भी शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। इसके अलावा धरमघर में भी बारिश हुई। बुधवार को न्यूनतम 13 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।