फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कूड़े से पटा है कौसानी का पर्यटक पार्क

कूड़े से पटा है कौसानी का पर्यटक पार्क

Fri, 02 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कूड़े से पटा है कौसानी का पर्यटक पार्क

विज्ञापन
कौसानी(बागेश्वर)। कौसानी का पर्यटक पार्क कूड़े से पटा हुआ है। पार्क की बदहाली शासन प्रशासन द्वारा यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की जा रही कवायदों की पोल खोल रहा है।


कौसानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कौसानी में पर्यटक पार्क का निर्माण किया था। पार्क के समीप पर्यटन विभाग का कार्यालय भी है तथा रैन बसेरा भी स्थापित है। लेकिन देखरेख के अभाव में पर्यटन विभाग का पार्क बदहाल हो गया है। लोगों द्वारा इस पार्क में कूड़ा फेंका जा रहा है। इसे साफ करने वाला कोई नहीं है। पार्क की दीवार भी विगत कई महीनों से क्षतिग्रस्त है। जिससे रैन बसेरा व कार्यालय भी खतरे की जद में आ गए हैं। होटल व्यवसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि कई बार प्रशासन को सूचित करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष सहित अन्य व्यापारियों ने भी पर्यटक पार्क की दशा सुधारने की मांग की है। इधर जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि पर्यटक पार्क की दशा में सुधार के लिए प्रस्ताव जिला योजना में रखा जाएगा। नियमित सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed