{"_id":"5ba1336e867a557fe2536f6c","slug":"81537291118-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सड़कों पर दिनभर ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सड़कों पर दिनभर ठप रहा यातायात
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। भूस्खलन और मलबा आने से जिले में चार सड़कें बंद रही। इन सड़कों पर दिनभर यातायात ठप रहा। इन पर आवाजाही के लिए निर्भर 10 हजार की आबादी के कदम थमे रहे। कई दिनों से सड़कों के बद होने से ग्रामीण अंचलों की मुश्किलें और बढ़ गई।
कार्यदायी संस्थाओं ने बताया कि बैड़ा-मझेड़ा, दोफाड़-पपों-रताईस, भयू-गडेरा सड़कें भारी मलबा आने से बंद हैं। जबकि धरमघर-माजखेत सड़क कई स्थानों पर भूस्खलन और पानी में बहने से तहस-नहस हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि कई दिनों से मार्ग बंद रहने से ग्रामीण अंचलों की दुश्वारी बढ़ने लगी हैं। उन्होंने शीघ्र सड़कें खोलने की मांग की है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कार्यदायी संस्थाएं मार्ग खोलने के प्रयास में जुटी हैं।
बंद सड़कें
बैड़ा-मझेड़ा
दोफाड़-पपों-रताईस
धरमघर-माजखेत
भयू-गडेरा