{"_id":"5b819f8d42c79206ed67d601","slug":"81535221645-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशाखोरी रोकने को पुलिस लेगी एनजीओ का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाखोरी रोकने को पुलिस लेगी एनजीओ का सहारा
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की लत को रोकने के लिए पुलिस अब स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद लेगी। पुलिस ने स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की है। इसके अंतर्गत युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे।
पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी ने कोतवाली में बैठक आयोजित कर कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति बेहद खतरनाक है। उन्होंने संस्थाओं से अपील की कि जिले में जागरूकता अभियान संचालित करते हुए युवाओं को नशे के घातक परिणामों के बारे में बताएं। बैठक में रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन अशोक लोहनी तथा कुंदन परिहार ने कहा कि जागरूकता के लिए सोसाइटी नगर के प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्सी लगाएगी। कोतवाल टीआर वर्मा ने भी युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति को खतरनाक बताया। बैठक में पर्वतीय अरण्य सेवा संस्थान के पंकज कांडपाल, आजीविका के धर्मेंद्र पांडे, भुवन चौबे, राजेंद्र कांडपाल, मनोज बचखेती आदि ने विचार रखे।