{"_id":"5b79ad6d42c792466e6ed87f","slug":"81534700909-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सड़कें बंद, 20 हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सड़कें बंद, 20 हजार की आबादी परेशान
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। आपदा की मार से जिले में सात सड़कें बंद रही। सड़कें बंद रहने से 20 हजार की आबादी परेशान रही। लोगों को जरूरी काम के लिए कई किमी पैदल दूरी नापनी पड़ी। सड़क खुलने में देरी होने पर प्रभावितों ने कार्यदायी संस्थाओं पर ढिलाई का आरोप लगाया है।
जिलेभर में रविवार को सात मोटर मार्ग बंद रहे। बंद होने वाली सड़कों में भयू-गडेरा, कपकोट-कर्मी, पोथिंग-शोभाकुंड, कपकोट-पोलिंग, कपकोट-पिंडारी, हरसिला-पुड़कुनी, भानी-हरसिंग्याबगड़ मोटर मार्ग शामिल हैं। सड़क बंद होने से रोगियों और गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ गई। जरूरतमंद इलाज और दवा के लिए अस्पताल नहीं जा सके। सड़कें बंद होने से आवाजाही में ज्यादा समय और धन भी खर्च करना पड़ा। प्रभावितों ने कार्यदायी संस्था पर सड़के खोलने के काम में लापरवाही करने आरोप लगाया।
इधर, बैजनाथ-तिलसारी, जैसर-रयूनीलखमार, शामा-लीती मोटर मार्ग में मलबा आ गया। इससे यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंसे रहे। यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इन मार्गों में घंटों यातायात ठप पड़ा रहा। बाद में कार्यदायी संस्था ने जेसीबी लगाकर आवाजाही सुचारु की। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल का कहना है कि कार्यदायी संस्थाएं बंद मार्ग खोलने में जुटी हैं।
विज्ञापन
भारी बारिश का अलर्ट जारी
बागेश्वर। मौसम विभाग ने 20 अगस्त से 22 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। चेतावनी के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों से 24 घंटा सतर्क रहने को कहा गया है। डीएम रंजना राजगुरु ने अधिकारियों को अपने तैनाती स्थलों में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। सड़क की कार्यदायी संस्थाओं से काम में तेजी लाने को कहा है। ब्यूरो
जिले में बारिश
बागेश्वर- 5 एमएम
कपकोट- 35 एमएम
गरुड़- 7.5 एमएम