{"_id":"5b33cd744f1c1bf66e8ba643","slug":"81530121588-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी पीड़ित चंचल की सहायता के लिए कोश्यारी मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी पीड़ित चंचल की सहायता के लिए कोश्यारी मिले लोग
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट के किडनी रोग पीड़ित चंचल सिंह कपकोटी की सहायता के लिए लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री, नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी से उनके निवास पर मुलाकात की। कोश्यारी ने सहयोग का आश्वासन दिया। इधर चंचल की सहायता के लिए अनेक लोग आए हैं।
अंत्योदय परिवार के मुखिया चंचल की दोनों किडनियां खराब है। उनका दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है। उनके साथ गए हरीश कपकोटी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार चंचल की सप्ताह में तीन बार डायलिसिस होनी है। एक बार की डायलिसिस में 3500 रुपये का खर्चा आ रहा है। चंचल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के सांसद कोश्यारी के दिल्ली में लोधी स्टेट स्थित निवास पर मुलाकात की।
उन्होंने चंचल के उपचार में हर संभव सहायता आश्वासन दिया। 10 दिन तक कोश्यारी ने ही चचंल और साथ गए लोगों के रहने की व्यवस्था की थी। हरीश ने बताया कि चंचल के इलाज में 15 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। लोगों के सहयोग से चंचल के खाते में अब तक 5.25 लाख रुपया जमा हो चुका है। उन्होंने बताया कि चंचल के उपचार के लिए एनएस कॉर्पोरेशन किरोली की ओर से लाइजनिंग ऑफिसर उपेंद्र शुक्ला ने 10.004 रुपये, पांच हजार रुपये का गुप्तदान और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम गिरि गोस्वामी ने एक हजार रुपये की सहायता दी है।