{"_id":"5b2946314f1c1bb36e8b8b49","slug":"81529431601-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटाशिमल-खोली पगडंडी की दशा सुधारो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटाशिमल-खोली पगडंडी की दशा सुधारो
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। खोली जाने के लिए मोटाशिमल से लोनिवि ने वर्षों पूर्व करीब 550 मी लंबी पगडंडी बनाई थी। देखरेख और मरम्मत नहीं होने के कारण में पगडंडी का सीमेंट कंक्रीट उखड़ रहा है। इसमें जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। रास्ते के किनारे रेलिंग नहीं होने से राहगीरों के खेतों में गिरने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने लोनिवि से पगडंगी की जल्द मरम्मत करने की मांग की है।
खोली के ग्रामीणों ने बताया कि लोनिवि ने वर्षों पूर्व खोली जाने के लिए गोमती के ऊपर लोहे की पैदल पुल बनाई थी। मोटाशिमल से पुल के दोनों और सीमेंट कंक्रीट की पगडंडी बनाई थी। जो अब जगह-जगह से टूट चुकी है। कहा कि लोनिवि पुल का रंगरोगन तो करती है लेकिन पगगडंडी की खस्ताहालत सुधारने में कोई ध्यान नहीं देती। इस रास्ते से बच्चे स्कूल आते-जाते हैं।
खोली के अलावा काकड़ा, अमतौड़ा, भटोली, नैल, मजबे, और डुुंगरगांव के ग्रामीण भी इसी पुल से आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि से रास्ते का शीघ्र पुनर्निर्माण करने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधानों में कुंवर सिंह परिहार, कुंदन सिंह, सौरव परिहार, कमल परिहार, जुगल कांडपाल, जगत सिंह आदि शामिल हैं।