{"_id":"5b1ac3d04f1c1bac6e8b6e5f","slug":"81528480720-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंचल की सहायता अब प्रवासी भी आने लगे आगे 15-40-05","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंचल की सहायता अब प्रवासी भी आने लगे आगे 15-40-05
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट के किडनी पीड़ित चंचल कपकोटी की सहायता के लिए क्षेत्र के लोगों के साथ ही अब प्रवासी भी आग आने लगे हैं। क्षेत्र के जागरूक लोगों ने शुक्रवार को भी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से संपर्क कर सहायता राशि जुटाई। उन्होंने लोगों से चंचल के इलाज के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की है।
सहायता अभियान से जुड़े मुन्ना कपकोटी और हरीश कपकोटी ने बताया कि चंचल की सहायता के लिए क्षेत्र के लोगों का सहयोग करने का क्रम जारी है। गुड़गांव से भाष्कर संजय उपाध्याय ने 25 हजार, गुजरात से पुष्पा कपकोटी ने चार हजार, थाईलैंड से मिंटू कपकोटी पांच हजार, प्रकाश गढ़िया सरमूल योगा नोएडा दो हजार, पूरन कपकोटी दिल्ली, जितेंद्र उपाध्याय गुड़गांव और विनोद गढ़िया नोएडा ने एक-एक हजार रुपये चंचल के बचत खाते में जमा किया है। बृहस्पतिवार को लोगों ने सहायता राशि जुटाने के लिए ब्लॉक भयूं, चखतरी और भंडारीगांव आदि क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क किया। इसमें बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, पूर्व सदस्य गोविंद कपकोटी, नीरज कपकोटी, राम सिंह महिमन कपकोटी और पीड़ित के छोटे भाई खीम सिंह शामिल थे।