{"_id":"5ac7b64d4f1c1bee618b5d95","slug":"81523037773-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में नामांकन के लिए किया नुक्कड़ नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में नामांकन के लिए किया नुक्कड़ नाटक
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सरकारी स्कूलों में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए जगह-जगह नुक्कड़ नाटक कर सरकारी स्कूलों की विशेषताएं बताई।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला के निर्देशन, प्रवक्ता डॉ. रवि कुमार जोशी के नेतृत्व में उन्होंने लोगों को स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। घिंघारूतोला, सातचौंरा, कांडा में आयोजित कार्यक्रमों में प्रशिक्षुओं ने कहा कि विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश, ड्रेस, एमडीएम, छात्रवृत्ति दी जाती है।
आधुनिक शिक्षा नीति के जरिए शिक्षण किया जाता है। वहां शुभम, हिमांशु, प्रियंका, रश्मि, दीपक नगरकोटी, मुकेश मनीष, भानु, नरेंद्र, पंकज आदि थे।
प्रवेशोत्सव पर हुए नुक्कड़ नाटक, रैली निकाली
रानीखेत/द्वाराहाट। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रानीखेत जीजीआईसी में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अभिभावकों को पाल्यों को सरकारी विद्यालयों में भेजने की अपील की। खनियां, नई बस्ती आदि क्षेत्रों में भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। खनियां के प्रधान राजेंद्र बिष्ट, प्रधानाचार्या नीलम नेगी की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
ताड़ीखेत में भी खंड शिक्षा अधिकारी एचआर राजन, उपशिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान चलाया गया। जीआईसी रधुलीपीपल में गांव-गांव घूमकर सरकारी विद्यालयों की योजनाएं बताई गई। पूर्व प्रधानाचार्य शेर सिंह नेगी ने विद्यालय के विकास के लिए एक लाख रुपये का चेक दिया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लीला गोस्वामी की अध्यक्षता में रैली निकाली गई। उपशिक्षा अधिकारी बीएल आर्या की देखरेख में तमाम कार्यक्रम हुए।
राजकीय इंटर कालेज असगोली में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वहां प्रधानाचार्य सहित पीआर कोली, विनोद पपने थे। जीजीआईसी में भी छात्राओं ने नारों, नुक्कड़ नाटकों से स्कूल चलो अभियान चलाया। वहां प्रधानाचार्या तनुजा जोशी आदि थे।