{"_id":"5aaea1354f1c1b3a058b5dd3","slug":"81521393973-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"या देवी सर्व भूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
या देवी सर्व भूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता......
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। चैत्र माह के नवरात्र रविवार से शुरू हो गए हैं। प्रथम नवरात्र और नव संवत्सर पर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना के साथ माता के मंदिरों में पूजा अर्चना की। उल्का मंदिर, चंडिका मंदिर, कांडा में स्थित काली मंदिर सहित जिले के सभी देवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही। लोगाें ने परंपरा के अनुसार घरों में पंच अनाज से हरेला बोया।
उल्का मंदिर में देवी भागवत कथा शुरू
बागेश्वर। उल्का मंदिर और कांडा के भगवती मंदिर में देवी भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। महिलाओं ने सरयू तट से मंदिर तक ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली। इसके बाद मंदिर में व्यास पंडित गोकुलानंद जोशी ने देवी भागवत कथा आरंभ की। वहां पर आचार्य बसंत बल्लभ पांडेय, मुख्य यजमान राजेश लाल साह, मीता साह आदि थे।
उधर शीशाखानी के हरुसैम मंदिर में वैसी यज्ञ शुरू हुआ। श्रद्धालुुओं ने सरयू तट पर स्नान करने के बाद कलश यात्रा निकाली। इसमें मुख्य यजमान सोबन सिंह, ग्राम प्रधान हरीश मनराल, दर्बान सिंह मौजूद रहे। भुवन चंद्र व जनार्दन पाठक ने पूजा अर्चना कर यज्ञ शुरू कराया। यज्ञ 27 मार्च को भंडारे के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन
कांडा क्षेत्र के भगवती मंदिर नारायण में देवी भागवत कथा शुरू हो गई है। कथा का आयोजन पार्वती देवी द्वारा किया जा रहा है। कथा शुरू होने से पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा कालिका मंदिर, वैष्णों मंदिर, ग्वाल देवता मंदिर और कांडा पड़ाव के बाजार में घूमने के बाद मंदिर तक पहुंची।