{"_id":"5aad5b354f1c1bb2758b60df","slug":"81521310517-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से पेयजल व सिंचाई के लिए तरस रहे हैं 15 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से पेयजल व सिंचाई के लिए तरस रहे हैं 15 परिवार
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। पोथिंग गांव के कुणखुड़िया और गड्यार तोक में तीन माह पूर्व सड़क के मलबे से ध्वस्त पेयजल योजना और सिंचाई गूल का सुधार नहीं हुआ है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण दो किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। सिंचाई में भी दिक्कत आ रही है।
तीन महीने पहले सड़क कटिंग के दौरान निकले मलबे से कुणखुड़िया और गड्यार तोक की पानी की लाइन और लघु सिंचाई की नहर ध्वस्त हो गई थी। इस तोक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मथुरा दत्त जोशी के परिवार सहित कुल 15 परिवार रहते हैं। उन्हें दो किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। ऐसे में उनका अधिकांश समय पेयजल आपूर्ति करने में ही बीत जाता है।
ग्रामीण नंदा बल्लभ जोशी, कैलाश जोशी, देवकी नंदन जोशी, पवन जोशी, हयात सिंह, हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी देने के बावजूद लोक निर्माण विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। डीएम को भी ज्ञापन दिया था मगर कुछ नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पेयजल और सिंचाई नहर का शीघ्र सुधार नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।