{"_id":"5a60d9f34f1c1b72268b51e4","slug":"81516296691-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्सूना पेयजल योजना स्रोत में तोड़फोड़, ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक्सूना पेयजल योजना स्रोत में तोड़फोड़, ग्रामीण भड़के
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। अज्ञात तत्वों ने लेक्सूना-बद्रीनाथ पेयजल योजना के स्रोत में तोड़फोड़ कर दी है। इससे नारायणगूंठ, कांडा पड़ाव और इसके आसपास के गांवों में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने असामाजिक तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत नारायणगूंठ, पड़ाव आदि क्षेत्रों के लिए लेक्सूना-बद्रीनाथ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने स्रोत पर तोड़फोड़ कर दी है। इससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने तहसीलदार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने तोड़फोड़ करने वाले तत्वों का शीघ्र पता लगाकर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के लिए जल संस्थान को निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन देेने वालों में ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी, बालम सिंह, विरेंद्र नगरकोटी, चंदन सिंह, लीला नगरकोटी, श्याम सिंह आदि शामिल थे।