{"_id":"5a3bef1b4f1c1b156b8bda3d","slug":"81513877275-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया कूड़ा डालने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया कूड़ा डालने का विरोध
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। खाईबगढ़ और बमसेरा के ग्रामीणों ने खाईबगढ़ में कूड़ा डालने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि कपकोट नगर के कूड़े से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसी तरह खाईबगढ़ में कूड़ा डाला गया तो भविष्य में स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा होगा।
डीएम को भेजे गए शिकायत पत्र में खाईबगढ़ और बमसेरा के ग्रामीणों ने कहा है कि खाईबगढ़ में जहां पर कूड़ा डाला जा रहा है उससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। यह स्थान पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
कूड़ा डालने से भविष्य में स्वास्थ्य के साथ ही पर्यटन व्यवसाय पर भी विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने दूसरे स्थान पर कूड़ा निस्तारण करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में राधाकृष्ण ऐठानी, सुंदर कोरंगा, नरेंद्र धारियाल, राजेंद्र कोरंगा, संतोष सिंह, आनंद ऐठानी, जानकी, शोभादेवी, गोपाल आदि थे।