फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है: रावत

डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है: रावत

Thu, 05 Oct 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है: रावत
बागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। भाजपा से पूछा कि वह कालाधन वापस लाने के मामले में अब चुप क्यों है। पंचेश्वर बांध के निर्माण से पहले प्रभावितों का ठोस इंतजाम होना चाहिए। कहा कि संगठन पर ध्यान दिया होता तो राज्य में कांग्रेस ही सत्ता में ही होती। जीत और हार के कारणों पर भी अवश्य विचार करने की जरूरत है। यहां पहुंचने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रावत के स्वागत में बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन


मंगल पैलेस में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि भाजपा नारे देने में माहिर है। चुनाव में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को राज्य में डबल इंजन की सरकार आने पर राज्य की कायाकल्प होने का आश्वासन दिया था। डबल इंजन की सरकार को अब छह महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी विकास का पहिया घूमा ही नहीं है। नोटबंदी से खासा नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर रोजगार खत्म कर दिए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए दिनरात एक करने, कांग्रेस की नीतियों और भाजपा की कुरीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में कार्यकर्ताओं ने रावत को फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक का संचालन पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र टंगड़िया ने किया। वहां पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व दर्जाधारी गोपाल दत्त भट्ट, जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, कनिष्ट उप प्रमुख सुनीता टम्टा, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed