{"_id":"596b9fc24f1c1b36058b460e","slug":"81500225474-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावणी मेले के लिए सज गया बाबा बागनाथ का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावणी मेले के लिए सज गया बाबा बागनाथ का दरबार
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। सरयू और गोमती संगम पर स्थित भगवान बागनाथ का मंदिर श्रावणी मेले के लिए सज गया है। पहले सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक के के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस जवान भी तैनात रहेंगे।
सावन के माह में बागनाथ मंदिर में सरयू नदी के जल से जलाभिषेक किया जाता है। सावन माह में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से बागनाथ मंदिर को फूल-मालाओं से विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। बता दें कि बागनाथ मंदिर के अलावा सावन माह में बड़ी संख्या में भक्त नीलेश्वर के मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।