{"_id":"595bc8264f1c1bdd098b49ba","slug":"81499187238-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण हटाने को लेकर जारी रहा महिला का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण हटाने को लेकर जारी रहा महिला का धरना
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सरकारी भूमि में किए गए अवैध निर्माण को हटाने की मांग को लेकर महिला का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। महिला ने अवैध निर्माण हटाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
मालूम हो कि तहसील रोड निवासी महिला गीता पांडेय सरकारी भूमि में किए गए अवैध निर्माण को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को धरने पर बैठी थी। तहसीलदार के आश्वासन पर महिला ने धरना समाप्त किया था, लेकिन मंगलवार को गीता देवी फिर धरने पर बैठ गई। महिला का कहना था कि प्रशासन ने अवैध रूप से किया निर्माण कार्य नहीं हटाया है। इधर दूसरे पक्ष ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। जीवन सिंह और जगदीश सिंह का कहना है कि प्रशासन की ओर से मिले निर्देश के तहत उन्होंने निर्माण को ढहा दिया था। इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है।