{"_id":"59591ca44f1c1b626e8b485a","slug":"81499012260-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद गोदामों पर मारा छापा, सात नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद गोदामों पर मारा छापा, सात नमूने लिए
Updated Sun, 02 Jul 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कृषि एवं उद्यान अधिकारियों ने रविवार को जिले के सहकारी समितियों के खाद गोदामों सहित निजी खाद और कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान 21 नमूनों का निरीक्षण कर सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
जिले में 18 साधन सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद का वितरण किया जाता है। इसके अलावा कृषि विभाग के 35 न्याय पंचायतों में स्थित कृषि निवेश केंद्रों एवं उद्यान विभाग के 10 सचल केंद्रों से किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक रसायनों के साथ ही उर्वरक एवं बीजों का वितरण किया जाता है। प्रमुख सचिव कृषि से मिले निर्देशों के बाद रविवार को मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सहायक कृषि अधिकारी दिनेश कुमार एवं धनराम आर्य ने बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट में खाद एवं कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छापामार अभियान चलाया। अभियान के तहत अधिकारियों की टीम ने यूरिया के पांच, एनपीके का एक, डीएपी का एक सहित कुल 21 नमूने लिए। इनमें से सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।