फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   80-year old Mishra appeared as a young voter

80 वर्षीय बुजुर्ग मिश्रा में दिखाई दिया युवा मतदाता जैसा जोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
80-year old Mishra appeared as a young voter
गरुड़ में गढ़सेर बूथ के बुजुर्ग मतदाता सदन मिश्रा - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सदन मिश्रा ने गढ़सेर बूथ में मतदान किया। मतदान कर बूथ से लौट रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता सदन मिश्रा के चेहरे पर मतदान के बाद खुशी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरे चरण में गरुड़ विकासखंड में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। सदन मिश्रा ने गढ़सेर बूथ में मतदान किया। उन्होंने पहली बार 1952 में मतदान किया। तब से लगातार मतदान करते आ रहे हैं। सदन मिश्रा में मतदान के प्रति आज भी युवाओं जैसा ही जोश दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। पहले मतदान करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था लेकिन अब मतदान केंद्र गांव-गांव में होते हैं। इसके बावजूद लोगों में मतदान के प्रति ज्यादा रुचि नहीं दिखाई देती है। युवाओं में मतदान के प्रति कम होता उत्साह चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed