फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   8 roads in the district still closed, people get annoyed

जिले की आठ सड़कें अभी भी बंद, लोग परेशान 

Tue, 08 Aug 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 08 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
8 roads in the district still closed, people get annoyed
ऐसा हाल हो गया है सड़क। - फोटो : amar ujala

जिला प्रशासन के तमाम निर्देशों के बावजूद जिले की आठ सड़कें अब भी बंद ही हैं। सड़कों के नहीं खुलने से सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वालों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। जिन सड़कों को यातायात के लिए खोला भी गया है, वहां मलबा दूूर नहीं फेंकने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से सड़कों को तेजी से खोलने के लिए संबंधित एजेंसियों को कड़े निर्देश देने को कहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले में अतिवृष्टि के कारण दो जिला मार्ग, एक राज्य मार्ग और पांच ग्रामीण मोटर मार्गों पर यातायात अभी भी बंद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बागेश्वर-गिरेछीना राज्य मार्ग किमी 10 और किमी 20 पर बंद है। इसी तरह जिला मार्ग आरे-द्यांगण बाइपास किमी चार व पांच पर बंद है। कौसानी-भतेड़िया किमी एक पर बंद है, हालांकि छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालीघाट-दोफाड़-धरमघर ग्रामीण मोटर मार्ग किमी 24 व 26 पर, बालीघाट-दोफाड़-बैड़ा-भैरव ग्रामीण मार्ग किमी एक पर और कपकोट-पोलिंग ग्रामीण मोटर मार्ग किमी पांच पर बंद है। उन्होंने बताया कि तीनों मोटर मार्गों के शीघ्र खोलने के प्रयास चल रहे हैं।


इसके अलावा कपकोट-कर्मी ग्रामीण मोटर मार्ग किमी 15 और 16 पर बंद है। इधर लोनिवि ने पिछले दिनों पिंडारी सड़क के रातब्यांण के पास बंद सड़क को खोल तो दिया है, लेकिन मलबे को दूर नहीं फेेंकने से वहां सड़क काफी संकरी हो गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने लोनिवि से मलबा शीघ्र हटवाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed