{"_id":"6359710705db9041a038316b","slug":"8-hours-power-cut-in-horali-simgarhi-bageshwar-news-hld480083793","type":"story","status":"publish","title_hn":"होराली-सिमगढ़ी न्याय पंचायत में आठ घ्टें गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होराली-सिमगढ़ी न्याय पंचायत में आठ घ्टें गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील के होराली और सिमगढ़ी न्याय पंचायत क्षेत्र में आठ घंटे बिजली गुल रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से 30 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार की सुबह करीब सात बजे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। जिसके चलते सिमगढ़ी, जलमानी, पचार, किड़ई, होराली, रीमा, बीसा आदि गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। त्योहार के दिनों में बिजली गुल होने से लोगों ने नाराजगी जताई। कहा कि अक्सर ग्रामीण अंचलों में बिजली की कटौती की जाती है। वहीं, लघु और कुटीर उद्योगों और बिजली पर आधारित रोजगार करने वालों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई।
जेई मदन जोशी ने बताया कि मजगांव के पास लाइन में खराबी आ गई थी। जिसे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।