फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   77 bottles of liquor from three vehicles caught

दो आल्टो और एक पिकप से 77 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
77 bottles of liquor from three vehicles caught
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एसओजी बागेश्वर और कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आल्टो और एक पिकप से 77 पेटी हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान जारी है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एसओजी और कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने बेड़ा मझेड़ा मोटर मार्ग कपकोट से आल्टो कार यूके-01बी-8984, आल्टो कार यूके-04-क्यू-7378, पिकप यूके-04-सीए-7874 से 77 पेटी हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने शराब ले जा रहे हेमंत सिंह निवासी ग्राम तल्ला सुनोली, जिला अल्मोड़ा, विक्रम सिंह निवासी ग्राम सूनी, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल, लोकेश सिंह निवासी पाटन, थाना- मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल, धनेश सिंह निवासी ग्राम बैठच्पूला, थाना मुक्तेश्वर, नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है। शराब पकड़ने वाली टीम में पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) विवेक कुमार, उप निरीक्षक एसओजी प्रभारी पंकज जोशी, उप निरीक्षक थाना कपकोट जगदीश चंद्र कांडपाल, हेड कांस्टेबल केशव राम, कांस्टेबल बसंत पंत, हेम चंद्र मठपाल, चंदन राम, मोहन गिरी, त्रिभुवन सिंह मर्तोलिया, दान सिंह, भूपाल सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed