{"_id":"5c757f0abdec2273a5197bc6","slug":"71551204106-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट के गूलम गांव में मृत मिली मादा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट के गूलम गांव में मृत मिली मादा तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट के समीप गूलम गांव में मादा तेंदुए का शव मिला। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट कर दिया।
वन विभाग के मुताबिक गूलम गांव के ग्रामीणों को नदी किनारे झाड़ियों में तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन टीम की सूचना पर डीएफओ बलवंत सिंह शाही दो वन्य जीव डॉक्टरों के साथ मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम रेस्क्यू आपरेशन शुरू करती इससे पहले ही तेंदुए के मृत होने की पुष्टि हो गई।
डीएफओ शाही के मुताबिक मादा तेंदुए की उम्र करीब पांच वर्ष है। शरीर का पिछला हिस्सा लकवाग्रस्त होने के कारण वह चलने फिरने में असमर्थ थी। चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित थे। पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट कर दिया गया।