{"_id":"5bf83fcdbdec224162108222","slug":"71542995917-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर डीएम तेलंगाना की प्रेक्षक बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर डीएम तेलंगाना की प्रेक्षक बनी
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग ने डीएम रंजना राजगुरु को तेलंगाना में सात दिसंबर को प्रस्तावित विधान सभा चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव में उनकी भूमिका बतौर एक्सेसिबिलिटी ऑब्जर्वर होगी। वह दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव में मिलने वाली सुविधाओं का पर्यवेक्षण कर आयोग को रिपोर्ट सौंपेंगी।
भारत सरकार ने इस बार दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव में मिलने वाली सुविधाओं के स्तर का पता लगाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत तेलंगाना विधानसभा चुनाव से होगी। इसके लिए बागेश्वर की डीएम को प्रेक्षक बनाया गया है। उन्हें चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की स्थिति का पर्यवेक्षण करना होगा। इसके आधार पर ही निर्वाचन आयोग चुनाव संबंधी दिशा निर्देश तय करेगा। डीएम ने बताया कि उन्हें निर्वाचन आयोग का नियुक्ति पत्र मिल गया है। राज्य से चयनित होने वाली रंजना एकमात्र आईएएस अधिकारी हैं।