{"_id":"5b3e620b4f1c1b78468b4d7e","slug":"71530814987-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर खुलेंगे तीन शराब बार, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर खुलेंगे तीन शराब बार, तैयारी पूरी
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पिछले वर्ष हाइवे की जद में आने से बंद हुए जिले के तीन शराब बार फिर से खोलने की तैयारी चल रही है। इन बार के लाइसेंस नवीनीकरण के बाद एक सप्ताह के भीतर खुलने की उम्मीद है। आबकारी आयुक्त ने बंद पड़े बार खोलने को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
हाइवे की जद में आने के बाद जिले के 10 शराब बार पिछले साल बंद हो गए थे। सरकार से राहत मिलने के बाद बागेश्वर नगर के पांच जबकि भराड़ी के दो बार फिर खुल गए लेकिन कांडा, गरुड़-बैजनाथ के तीन बार पिछले वित्तीय वर्ष के साथ ही इस चालू वर्ष में अब तक बंद ही रहे। अब इन बार को फिर से खोलने की कवायद शुरू हो गई है। आबकारी आयुक्त ने इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। जिला आबकारी अधिकारी विवेक सौनकिया ने बताया कि कांडा, गरुड़ और बैजनाथ के शराब बार के संबंध में आवेदन मिले हैं। इन्हें लाइसेंस जारी करने की कार्यवाही चल रही है।
बिना काम के भरेगा आबकारी का खजाना
बंद पड़े बार फिर खोलने की कार्यवाही के बीच बिना काम आबकारी विभाग का खजाना भरेगा। तीनों बार से पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान लाइसेंस फीस के साथ ही 18 फीसदी दंडक ब्याज वसूला जाएगा। इस तरह बार को नियमित होने के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में बिना शराब बेचे भी लाइसेंस फीस और ब्याज चुकाना पड़ेगा। प्रति बार आबकारी को बतौर लाइसेंस फीस तीन लाख रुपये जबकि दंडक ब्याज के तौर पर 55 हजार रुपये मिलेंगे। इस तरह तीनों बार से 10.65 लाख की आय होगी।
विज्ञापन
बैजनाथ में बार का विरोध
बैजनाथ में बार के विरोध में पिछले वर्ष स्थानीय लोगों ने विरोध के स्वर बुलंद किए थे। इधर, बार फिर खुलने की सुगबुगाहट के बाद विरोधी लामबंद होने लगे हैं। यहां शराब बार खोलने को लेकर आबकारी विभाग और शराब कारोबारी को स्थानीय विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
नगर में दो और शराब बार की तैयारी
नगर में दो और शराब बार खोलने की तैयारी चल रही है। कारोबारियों ने बाकायदा शराब बार खोलने के लिए आवेदन भी कर दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इस तरह जिले में शराब बार की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।