फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने के निर्देश

विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने के निर्देश

Sun, 18 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने के निर्देश
बागेश्वर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने को कहा। उन्होंने ब्लॉक, तहसील मुख्यालय के दूरस्थ गांव के विद्यालय को मानक मानते हुए सुगम और दुर्गम का निर्धारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने डीएम से 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से सूची शासन को उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें लागू करने और वार्षिक स्थानांतरण नीति के संबंध में चर्चा हुई। कहा कि एनसीईआरटी की किताबें छप चुकी हैं।
विज्ञापन


सभी स्कूलों में टीम बनाकर पुस्तक उपलब्ध करा दी जाएंगी। पुस्तकों का मूल्य निर्धारण एनसीईआरटी करेगी। इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, खंड शिक्षाधिकारी विजेंद्र जोशी, गरुड़ के खंड शिक्षा अधिकारी जीपी कुनियाल, उप शिक्षाधिकारी पूनम चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed