फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   हनुमान ने फूंक दी सोने की लंका

हनुमान ने फूंक दी सोने की लंका

Thu, 02 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
हनुमान ने फूंक दी सोने की लंका
कपकोट/धरमघर/ कमेड़ीदेवी/कांडा। कपकोट की रामलीला में बुधवार रात हनुमान द्वारा लंका में दृश्य का मंचन किया गया। वहां हनुमान द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने, अक्षय कुमार वध, लंका जलाने, सीता द्वारा हुनमान को श्री राम के लिए अंगूठी भेजने, राम की सेना के लंका में प्रवेश आदि का मंचन किया गया।
विज्ञापन


राजपुत्र विद्या मंदिर और पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों ने बच्चों को कमेटी की ओर से प्रशस्ति पत्र और होटल सरयू के प्रबंधक राजा शाही की ओर से विद्यालय के शिक्षकों में विमला बिष्ट और इलू को स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन


इससे पूर्व लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, विशिष्ट अतिथि बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी, दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब के सचिव राजेंद्र देव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी ने शुभारंभ किया। उधर, धरमघर और कमेड़ीदेवी की लीला में सूपर्णखा के नाक काटने, खर-दूषण वध, सीता हरण का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मुख्य अतिथि गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने मंच निर्माण में सहयोग देने की घोषणा की। संचालन व्यवस्थापक केदार महर ने किया। वहीं कांडा की रामलीला में राम द्वारा शिव धनुष तोड़ने, राम-सीता विवाह की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed