{"_id":"59f763374f1c1bec538ba1ed","slug":"71509385015-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुल्यूड़ा और पीपल चौक में तीसरे दिन आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुल्यूड़ा और पीपल चौक में तीसरे दिन आ रहा पानी
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर से लगी मंडलसेरा ग्राम पंचायत के भुल्यूड़ा और पीपल चौक क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। यहां के ग्रामीणों को तीसरे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त जन कल्याण समिति ने डीएम को ज्ञापन देकर जल संस्थान को पानी शीघ्र आपूर्ति करने के निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने पानी की बराबर आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में समिति ने कहा है कि गांव के लिए बनी पेयजल योजना से अन्य तोकों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति होती है, जबकि भुल्यूड़ा, पीपल चौक और पुराना सीएमओ कार्यालय के आसपास हर तीसरे दिन नलों में बहुत कम मात्रा में पानी आता है। पानी का इंतजाम करने में उनकी दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है, जबकि बिल पूरा पूरा आ रहा है।
पानी के समान वितरण के लिए जल संस्थान से कई बार मांग किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष कै. भूपाल सिंह देवली, सुंदर सिंह, जगत बिष्ट, रमुली देवी, प्रभा देवी, प्रभा देवी, आश देवी, चंपा देवी, चंद्रा, उमा, हीरा टाकुली और हर्ष देव आदि थे।