{"_id":"59a458d34f1c1bc3018b460d","slug":"71503942867-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके बागेश्वर के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके बागेश्वर के खिलाड़ी
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सुविधाओं के अभाव के बावजूद जिले के खिलाड़ियों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन किया है।
बागेश्वर के आरे गांव निवासी एचएस खेतवाल अच्छे तैराक हैं। जर्मनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में उन्होंने 1973 में चैंपियनशिप हासिल की। इंडियन नेवी में कार्यरत तैराक खेतवाल 1972 में कोच भी रह चुके हैं।
खेतवाल इस समय आरे गांव में ही रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन करने वाले बागेश्वर के दूसरे इंटरनेशनल खिलाड़ी केशर सिंह मेहता हैं। बॉक्सर केशर सिंह मेहता ने 1985 में 20 से 26 दिसंबर तक बांग्लादेश के ढाका में आयोजित सैफ गेम्स में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य जीता।
इसके अलावा रोहित दानू ने अंडर 14 आयु वर्ग में 2015 में कजाकिस्तान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसी तरह महेंद्र परिहार ताइक्वांडो में स्वर्ण, गजेंद्र परिहार स्वर्ण व रजत, अनिल देव कांस्य और दीपा कोश्यारी रजत मेडल जीत चुकी हैं।