{"_id":"5991dd2f4f1c1b1c028b4931","slug":"71502731567-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में भगवती पूजा 26 से, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में भगवती पूजा 26 से, तैयारियां शुरू
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट में 26 अगस्त से शुरू हो रही भगवती पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी की अध्यक्षता में पधानखोला में हुई बैठक में पूजा कमेटी का गठन किया गया।
कमेटी में मोहन सिंह कपकोटी अध्यक्ष, महिमन कपकोटी उपाध्यक्ष, चंद्र सिंह कपकोटी सचिव, जमन सिंह बिष्ट उप सचिव चुने गए। इसके अलावा डॉ. जेबी सिंह कपकोटी, नंदन कपकोटी, सह कोषाध्यक्ष, गोविंद राम मंत्री, मान सिंह कपकोटी व्यवस्थापक, तारा कपकोटी और नवीन कपकोटी सह व्यवस्थापक जबकि कै. हरीश कपकोटी, त्रिलोक कपकोटी, प्रेम सिंह, खुशहाल सिंह और धन सिंह कपकोटी को संरक्षक चुना गया।
तय किया गया कि 26 अगस्त को शुभारंभ पर महिलाएं ढोल नगाड़ों के साथ के कलश यात्रा निकालेंगी। उसी दिन पोथिंग गांव में भगवती माता और लाटू देवता के डंगरियों को निमंत्रण दिया जाएगा। 28 अगस्त को पुल बाजार से देव डांगरों को गाजे बाजे के साथ पूजास्थल तक लाया जाएगा। रात्रि जागरण के बाद दूसरे दिन नंदा देवी के मंदिर में मेला और भंडारा होगा। बैठक में पंडित चंद्र शेखर जोशी, अवकाश प्राप्त शिक्षक मोहन कपकोटी, राजेंद्र कपकोटी, भूपाल कपकोटी, हुकुम कपकोटी, नरेंद्र कपकोटी, किशन राम तिरूवा, दीवान राम तिरूवा थे।