फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   701 elderly and disabled voters voted

Bageshwar News: 701 बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं ने दिया वोट

Wed, 10 Apr 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 10 Apr 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
701 elderly and disabled voters voted
बैजनाथ में स्वीप की टीम युवा मतदातओं को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाती हुई। संवाद
बागेश्वर। 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को बुधवार को भी मतदान कराया गया। जिले में 960 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने फार्म 12डी भरकर पोस्टल बैलेट से घर पर मतदान करने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बुधवार को तीसरे दिन जिले की दोनों विधानसभा सीटों के 701 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। जिले में बुजुर्गों और दिव्यांग के मतदाताओं को मतदान कराने के लिए 69 टीमें लगाई गई थीं। मतदान करने से वंचित रह गए इस वर्ग के शेष मतदाताओं को बृहस्पतिवार से 13 अप्रैल तक घर-घर जाकर मतदान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई

गरुड़ (बागेश्वर)। स्वीप की टीम ने युवा मतदाताओं से 19 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान के लिए बैजनाथ झील और मंदिर परिसर में जागरूकता और जन जागरण अभियान चलाया। मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। वहां पर स्वीप के नोडल अधिकारी आलोक पांडे, डाॅ. हरीश दफौटी, उमेश जोशी, ललित जोशी, नवीन खोलिया, मोहन भरड़ा, गोविंद कोरंगा, प्रकाश पांडे आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed