{"_id":"5fdf8f4e8ebc3e3fc2063b26","slug":"70-year-old-elderly-scorch-caught-in-flames-bageshwar-news-hld408103250","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग सेंकते समय आग की चपेट में आईं 70 वर्षीय बुजुर्ग झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग सेंकते समय आग की चपेट में आईं 70 वर्षीय बुजुर्ग झुलसी
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती आग से झुलसी वृद्धा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ठंड से बचने के लिए आग ताप रही 70 वर्षीय एक वृद्धा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने बुजुर्ग के कपड़ों में लगी आग बुझाई। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के चौगांवछीना निवासी लछुली देवी(70) रविवार सुबह ठंड से बचने के लिए घर में आग सेंक रही थीं। अचानक उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गईं। वृद्धा ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाईं। बुजुर्ग के चिल्लाने पर परिवारजनों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकीं थीं।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी गहन निगरानी रख रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बुजुर्ग का शरीर 40 प्रतिशत तक झुलस गया है। पता चला है कि बुजुर्ग महिला के वस्त्र आग के संपर्क में आ गए। अधिक उम्र होने के कारण वह देख नहीं पाईं। वृद्धा फिलहाल होश में है। परिजन और अस्पताल स्टाफ उनकी देखरेख में जुटा हुआ है। इन दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। अधिक उम्र के लोगों को आग सेंकते समय विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।