{"_id":"5e9ac8fa8ebc3e78bc6b7dfe","slug":"7-people-sent-home-for-quarantine-now-9-people-are-quarantine15","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन से 7 लोगों को भेजा घर, 9 अभी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन से 7 लोगों को भेजा घर, 9 अभी बाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर जिला मुख्यालय के संस्थागत क्वारंटीन से 7 लोगों को 14 दिन की अवधि पूरी करने पर घर भेज दिया है। संस्थागत क्वारंटीन में अब 9 लोग बचे हैं। सुकून की बात है कि जिले से अब तक 10 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बागेश्वर में अब तक एक भी मामला कोरोना संक्रमण का सामने नहीं आया है। बागेश्वर के केएमवीएन गेस्टहाउस स्थित संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए तीन लोगों को 14 दिन की अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को उनके घरों के लिए भेज दिया। 4 लोगों को शनिवार को क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर छोड़ा गया। बताया कि इस समय क्वारंटीन में 9 लोग रखे गए हैं। सभी के स्वास्थ्य की नियमित जांच हो रही है। सभी का स्वास्थ्य सामान्य है। जिले में होम क्वारंटीन किए गए 2940 लोगों में 2504 लोग 14 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं। विदेशों से घर लौटे 73 में से 37 स्थानीय नागरिक भी 28 दिन की होम क्वारंटीन की अवधि पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
::: इनसेट::: पुलिस, प्रशासन की कड़ाई के कारण कोरोना नहीं कर पाया प्रवेश :: बागेश्वर। लॉकडाउन लागू होने के बाद जिले की सारी सीमाओं को सील कर दिया गया था। बाकायदा ड्रोन कैमरे से सीमाओं की निगहबानी की जा रही है। बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों को लगातार संस्थागत क्वारंटीन किया गया। राज्य के अन्य शहरों से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। सतर्कता ही वजह रही है कि जिले में कोई कोरोना पॉजिटिव का कोई केस नहीं आया। जिला प्रशासन और पुलिस होम क्वारंटीन किए गए लोगों पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस सर्विलांस से इन लोगों के फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही है। ग्राम प्रधान और सरकारी अमला होम क्वारंटीन किए गए लोगों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन