{"_id":"5beb2031bdec2269685b1191","slug":"61542135857-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिवाली भी नहीं मिल पाई 199 तोक के ग्रामीणों को बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिवाली भी नहीं मिल पाई 199 तोक के ग्रामीणों को बिजली
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/गरुड़ (बागेश्वर)। इस बार भी जिले के 199 तोकों के ग्रामीणों की दिवाली बिजली से महरूम रही। तमाम कोशिशों के बावजूद 2109 परिवारों को बिजली नहीं मिल पाई। जिले में सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण के मंथर कार्य पर यूपीसीएल के मुख्य अभियंता कुमाऊं ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस माह हर हाल में विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को यूपीसीएल के मुख्य अभियंता कुमाऊं एचके गुरुरानी ने जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गरुड़ के गड़खेत और कपकोट ब्लॉक के नान कन्यालीकोट गांव में प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना (सौभाग्य) के कार्यों का भी निरीक्षण किया। इन दोनों योजनाओं को नवंबर 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य है लेकिन दिवाली गुजरने के बाद भी वंचितों को बिजली की सौगात नहीं मिल पाई।
ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत जिले में बिजली से वंचित 208 तोकों का विद्युतीकरण होना है। अब तक केवल 9 तोक ही विद्युतीकृत हो पाए हैं जबकि सौभाग्य योजना के अंतर्गत अभी भी 2109 परिवारों को कनेक्शन दिए जाने हैं। पहले यूपीसीएल की प्रोजेक्ट विंग योजना का काम कर रही थी लेकिन हाल ही में यूपीसीएल को खंडस्तर पर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बावजूद इसके अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं। इधर, दौरे के बीच कार्यों की मंथर गति पर मुख्य अभियंता एचके गुरुरानी ने नाराजगी जताते हुए अभियंताओं को चेताया।