{"_id":"5bbf9454bdec224fc468d2dc","slug":"61539282004-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने बादलों के आगोश में बागेश्वर, चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने बादलों के आगोश में बागेश्वर, चोटियों पर हिमपात
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। चक्रवाती तूफान तितली के असर से मौसम का मिजाज बदल गया। बागेश्वर दिन भर घने बादलों के आगोश में रहा। जबकि कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। हिमपात के साथ चली सर्द हवाओं ने जाड़े की दस्तक का एहसास कराया। मौसम के करवट बदलने के साथ ही निचले इलाकों में लोगों के गर्म कपड़े भी बाहर निकल आए।
बृहस्पतिवार की शुरूआत बागेश्वर में सर्द सुबह के साथ हुई। सुबह महज घंटा भर बादलों के बीच अठखेलियां करता सूरज नजर आया। लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते पूरा आसमान घने बादलों के आगोश में आ गया। इसके बाद दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। इधर, कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। ग्लेशियर और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हुई। हिमपात और बादलों से घिरे आसमान के चलते अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हिमपात के बाद ऊंचाई वाले इलाकों से घाटी और निचले इलाकों की ओर रह-रहकर सर्द हवाएं चलती रहीं। इधर गरुड़ तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिन भर आसमान में बादल छाने छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। कौसानी में दिन भर ठंडी हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए हैं। इधर ग्वालदम में तेज हवाओं के बीच हल्की बूंदा बांदी होने से ठंड में इजाफा हो गया है। ब्यूरो