{"_id":"5b33cd764f1c1b214d8b8c70","slug":"61530121590-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पर रोक हटने पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पर रोक हटने पर जताई खुशी
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। इंटर कॉलेज क्वैराली में नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने देहरादून गए प्रधानाचार्य केडी पांडे यहां लौट आए हैं। पांडे ने बताया कि इस मामले में उनकी शिक्षा सचिव डॉ. भूपेंद्र कौर औलख के साथ 40 मिनट तक वार्ता हुई। शिक्षा सचिव ने नियुक्तियों पर रोक लगने से पठन-पाठन में आ रही समस्या को ध्यान से सुना और नियुक्ति पर लगी रोक तुरंत हटाने का आदेश पारित किया। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रधानाचार्य, पूर्व प्रबंधन समिति ने इस कार्य में दिए गए सहयोग के प्रति शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, शिक्षा सचिव औलख और विधायक चंदन राम दास के सहयोग के प्रति आभार जताया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, समाज शास्त्र, अंग्रेजी और कॉमर्स विषय के प्रवक्ता और एलटी में गणित विषय के अध्यापक के पद लंबे समय से खाली हैं। नियुक्ति पर लगी रोक हटने से अब तीन महीने के भीतर शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विद्यालय में इस समय 280 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रवक्ताओं और शिक्षकों की तैनाती होने पर छात्र संख्या बढ़कर 400 तक होने की उम्मीद है।