{"_id":"5ac7b19f4f1c1bcc618b5d05","slug":"61523036575-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 महीने से रसोई गैस की डिलीवरी न होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 महीने से रसोई गैस की डिलीवरी न होने से रोष
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर में पिछले 10 महीने से रसोई गैस की होम डिलीवरी नहीं हो रही है। वहीं सूचना के अधिकार के जरिए गैस की होम डिलीवरी होने की जानकारी मिली है, जिससे उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ गया है। नागरिक मंच के अध्यक्ष पंकज पांडे और सचिव आलोक साह ने डीएम को ज्ञापन देेकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्हाेंने अनुबंध की अवधि से आज तक होम डिलीवरी के रूप में गैस उपभोक्ताओं से वसूली गई राशि भी जल्द लौटाने की मांग की है। इधर रसोई गैस के स्थानीय प्रबंधक बीआर टम्टा का कहना है कि वितरण का काम ठेकेदार का है। होम डिलीवरी के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा। वितरण कार्य नियमित चल रहा है।