{"_id":"5a5103474f1c1bd1178b5358","slug":"61515258695-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश की सहायता के लिए परिहार ने 50 हजार दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश की सहायता के लिए परिहार ने 50 हजार दिए
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कनौली गांव निवासी किडनी पीड़ित गणेश कोरंगा की सहायता के लिए कई लोग आ रहे हैं। इन्हीं में से एक जय ईष्ट देव क्रशर कपकोट के मालिक नवीन परिहार ने गणेश के इलाज के लिए अपनी ओर से 50 हजार रुपये की धनराशि गणेश के बैंक खाते में जमा कराए हैं।
बता दें कि कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती कनौली गांव के गणेश कोरंगा (23) की दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। उसका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। गणेश के स्वस्थ होने में 10 लाख रुपये का खर्चा आने का अनुमान है। परिवार की आर्थिक हालत खराब है।
दुग नाकुरी क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह महर की अगुवाई में छात्र-छात्राओं और विभिन्न संगठनों से जुुड़े लोगों के सहयोग से अब तक 2.50 लाख रुपये ही गणेश के नाचनी पिथौरागढ़ स्थित एसीबीआई की शाखा में जमा हो सके हैं।
विज्ञापन
महर ने बताया कि नाचनी के व्यापारियों ने 19,500 रुपया, जीआइसी माजखेत के गोविंद कोरंगा के सहयोग से 37 हजार रुपये, राजस्व उप निरीक्षक सुरेश राठौर ने 20 हजार रुपये, डीडीहाट के नईम ने 21 हजार रुपये, हरियाणा में काम कर रहे खुशाल कोरंगा ने 20 हजार रुपये और मल्ला जोहार पिथौरागढ़ के पटवारी कमल उपाध्याय ने एक हजार रुपये गणेश के बचत खाते में जमा कराए हैं।
अब जय ईष्ट देव क्रशर कपकोट के मालिक नवीन परिहार ने भी आगे आते हुए उसके खाते में 50 हजार रुपये जमा कराए हैं।
सहायता कर आप भी पुण्य के भागी बन सकते हैं
बीमार गणेश कोरंगा की सहायता कर आप भी पुण्य के भागी बन सकते हैं। गणेश की जिंदगी बचाने के लिए उसका नाचनी पिथौरागढ़ स्थित एसबीआई की शाखा में बचत खाता खोला गया है। जिसका खाता संख्या 37045339334 है। आइए सब जन मिलकर जीवन के लिए संघर्ष कर रहे गणेश की खुलकर सहायता करें।