{"_id":"5a2191314f1c1bd0408ba458","slug":"61512149297-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस पर नगर में बाइक रैली निकाली जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस पर नगर में बाइक रैली निकाली जाएगी
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह संगठन मंत्री सुभाष जोशी की अध्यक्षता में विभिन्न हिंदू संगठनों की बैठक हुई। इसमें बजरंग दल भर्ती अभियान पर चर्चा की गई। इसके अलावा छह दिसंबर को शौर्य दिवस सम्मेलन के अवसर पर बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया।
लोनिवि गेस्ट हाउस में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शौर्य दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत बाइक रैली से की जाएगी। इसके बाद राम जन्म भूमि आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्य और खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष शेर सिंह मलड़ा, जिला मंत्री पूरन रावत, जिला सह संयोजक नरेंद्र धामी, जिला सत्संग प्रमुख भानू तिवारी, गोरक्षा प्रमुख भूपेंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष जगदीश पाठक, नगर मंत्री संजय नेगी, बजरंग दल नगर संयोजक पवन मेहता सहित जिले के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।