फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डीएम ने जुनायल गांव में सुनी समस्याएं

डीएम ने जुनायल गांव में सुनी समस्याएं

Tue, 31 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने जुनायल गांव में सुनी समस्याएं
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील के दूरस्थ गांव जुनायल में मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किया गया। डीएम रंजना ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस में बिजली, पानी, सड़क और पेयजल सहित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुई। पहली बार किसी डीएम के क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को 15 दिन में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। शासन स्तर की शिकायतों को उन्होंने तत्काल शासन को भेजने को कहा। डीएम की ओर से विद्यालय में बच्चों के लिए अपनी ओर से विशेष मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी करवाई।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल को दो कंप्यूटर उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी। उन्होंने बच्चों की कक्षा में जाकर उनसे सवाल पूछे और शिक्षकों से भाषा पर भी ध्यान देने को कहा। बेड़ा मझेड़ा में उन्होंने एक वृद्धा को दो कंबल प्रदान किए। इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शैलजा भट्ट, एसडीएम एसएस राणा, डीडीओ केएन तिवारी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों का वेतन रोका
बागेश्वर। तहसील दिवस में समस्याएं सुनने जुनायल पहुंची डीएम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिलाड़ी जारती का निरीक्षण किया। विद्यालय में शौचालय सहित अन्य कई अव्यवस्थाएं मिलीं।


इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए सीआरपी और उप खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी कार्य में अनियमितता या लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed