{"_id":"63012796c527b04e8d50dbab","slug":"60-tin-lisa-seized-by-police-and-forest-team-bageshwar-news-hld472967360","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 टिन अवैध लीसा के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 टिन अवैध लीसा के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 60 टिन अवैध लीसा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इनोवा कार में लीसा लेकर जा रहा था।
शुक्रवार की रात को करीब आठ बजे काफलीगैर पुलिस थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विश्राम गृह के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी। वाहन में केवल चालक बैठा था, लेकिन उसके टायर काफी दबे हुए थे। शक होने पर पुलिस ने वाहन को रोका और तलाशी ली। इस दौरान वाहन के भीतर अवैध लीसा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल वन विभाग की टीम को इत्तला किया। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी रवि भट्ट निवासी आरके टैंट हाउस रोड, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी चालक को लीसा मय वाहन के वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने बताया कि आरोपी को धारा 26/74 वन अधिनियम और 4/14 उ0प्र0 लीसा अन्य वन उपज (व्यापार विनियमन) के तहत न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।