{"_id":"5fbe54928ebc3e9be918782c","slug":"60-percent-work-done-of-covid-care-centre-bageshwar-news-hld405089026","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड केयर सेंटर का काम 60% पूरा, विरोध अब भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड केयर सेंटर का काम 60% पूरा, विरोध अब भी जारी
विज्ञापन
बागेश्वर डिग्री कॉलेज परिसर में कोविड सेंटर के विरोध में धरना देते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के नए भवन में कोविड मरीजों के लिए बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर का काम लगभग 50 से 60 प्रतिशत हो चुका है। नवंबर से कॉलेज के छात्र संगठन कोविड केयर सेंटर का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र के निर्माण को प्रशासन की मनमानी बताया।
कॉलेज परिसर में बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा। उनका आरोप है कि कॉलेज में जानबूझकर कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। नगर में कई स्थान ऐसे हैं, जहां कोविड सेंटर बनाया जा सकता है। बुधवार को धरना देने वालों में रोहित भारती, योगेश जोशी, आशीष कुमार, अक्षय कुमार, आशा, नीरू पांडेय, दीपा गोस्वामी, रेखा आदि शामिल थे।
इधर, प्रशासन का कहना है कि कोविड केयर सेंटर बनाने का कार्य आधे से भी अधिक हो चुका है। ऐसे में कॉलेज से कोविड केयर सेंटर को किसी अन्य जगह पर शिफ्ट नहीं किया जाएगा।