{"_id":"5c98cf8fbdec2213fe5d2c11","slug":"590-guns-is-not-deposited","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में 15 दिन शेष, 590 असलहे अब भी घरों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में 15 दिन शेष, 590 असलहे अब भी घरों में
Mon, 25 Mar 2019 11:59 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सभा निर्वाचन में महज 15 दिन शेष बचे हैं लेकिन जिले में अभी तक शत प्रतिशत लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं हो सके हैं। पुलिस और राजस्व पुलिस क्षेत्र में 70 प्रतिशत लाइसेंसी शस्त्र ही जमा हो पाए हैं।
लोकसभा निर्वाचन के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जिले में शस्त्र को जमा कराती है। पुलिस ने बताया कि जिले में अभी तक 70 प्रतिशत लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। शेष लाइसेंस धारकों से संपर्क कर शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है।
राजस्व पुलिस क्षेत्र में अभी 151 असलहे जमा होने हैं जबकि रेग्यूलर पुलिस क्षेत्र में 439 शस्त्र जमा किए जाने हैं। कुल 590 असलहे अभी घरों में हैं। शत प्रतिशत असलहे जमा कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
कहां कितने शस्त्र
क्षेत्र शस्त्र जमा
रेग्यूलर पुलिस 1175 736
राजस्व पुलिस 205 54

आचार संहिता लगने के बाद जिले में शस्त्र जमा करने का आदेश जारी कर दिया गया था। अभी तक 70 प्रतिशत शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। शेष से संपर्क कर लाइसेंस जमा कराए जा रहे हैं। असलहे नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -- महेश जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी बागेश्वर