फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जयंती पर याद आए पं. दीनदयाल उपाध्याय

जयंती पर याद आए पं. दीनदयाल उपाध्याय

Tue, 25 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
जयंती पर याद आए पं. दीनदयाल उपाध्याय
बागेश्वर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बागेश्वर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने उनके योगदान के बारे में बताया। वहां पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, खड़क सिंह दफौटी, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, बहादुर सिंह परिहार, प्रकाश साह, राजकुमार मेहता, महेश खेतवाल, जीवंती कांडपाल, खड़क टंगड़िया आदि थे।

इधर नेहरू युवा केंद्र बागेश्वर ने मंडलसेरा में पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में काजल प्रथम, नेहा द्वितीय, निर्मला तृतीय रहे। युवा कोर सदस्य मनोज कुमार ने स्व. उपाध्याय के बारे में जानकारी दी। वहां नेहा, रेनू, निर्मला, अभिषेक, काजल, मोनू, अंशू, नेहा, राहुल, भूपाल, तिलक, नीरज कांडपाल आदि थे। कपकोट में भी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहां भूपेश ऐठानी, सुंदर देव, कमल ऐठानी, कंचन, पवन, तुलसी देवी, दीपा ऐठानी, हेमा कोरंगा, केदार जोशी, लक्ष्मण ऐठानी, चंपा देवी आदि थे।
विज्ञापन


पंडित दीन दयाल विद्या मंदिर में सालाना जलसा मनाया
गरुड़ (बागेश्वर)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय विद्या मंदिर पुरुड़ा ने स्कूल का सालाना जलसा धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि देश आज हर क्षेत्र में आगे की पंक्ति में है। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए सवा पांच लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री टम्टा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताए गए मार्ग पर देश का हर व्यक्ति चलेगा तो भारत का और तेज गति से विकास होगा। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने पंडित जी के जीवन के बारे में बताया। समारोह में पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला, रंजीत सिंह थायत, सकूल के प्रबंधक विनोद कांडपाल, सोबन सिंह पिमोली, नंदन सजवाण, सीईओ हरीश चंद्र रावत, बीईओ यूएस रावत, बहादुर सिंह परिहार, हरी दत्त जोशी, घनश्याम जोशी, दीपक पाठक, जेसी आर्या, स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र भंडारी, तारा दत्त कांडपाल, डीके जोशी, अभय नेगी, मोहन पंत आदि ने विचार रखे।


संचालन विनोद जोशी, रवि शंकर बिष्ट ने किया। इससे पूर्व स्कूल के बच्चों और खर्क टम्टा की सांस्कृतिक टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। स्कूल परिवार ने विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले तीन दर्जन से ज्यादा संभ्रात लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed