{"_id":"5b8983e742c792593176d94e","slug":"51535738855-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक का उतराखंड क्रिकेट टीम कैंप में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक का उतराखंड क्रिकेट टीम कैंप में चयन
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर के क्रिकेटर दीपक धपोला का उत्तराखंड क्रिकेट टीम कैंप के लिए चयन हुआ है। ट्रायल के बाद राज्य की 25 सदस्यीय टीम में चुने गए दीपक जिले के एकमात्र खिलाड़ी हैं। इन्हीं 25 खिलाड़ियों में से 15 सदस्यीय राज्य क्रिकेट टीम के चयन के लिए सात सितंबर से देहरादून में कैंप होगा। 14 सितंबर तक राज्य टीम की घोषणा की उम्मीद है। इसके बाद राज्य क्रिकेट टीम विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में भाग लेगी।
दीपक के राज्य टीम के कैंप में चयन पर खेल प्रेमियों में हर्ष है। उन्होंने दीपक के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ही चयन कमेटी के समन्वयक माहिम वर्मा का आभार जताया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, सचिव रमेश दानू, रामचंद्र पांडे, प्रदीप गढ़िया, राजेंद्र परिहार, हरीश रावल, मनोज ओली, दर्शन नगरकोटी आदि ने दीपक को बधाई दी है।