{"_id":"5aa1723e4f1c1ba1758b4586","slug":"51520529982-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं मिलने से धरने पर बैठे दैनिक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं मिलने से धरने पर बैठे दैनिक कर्मचारी
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर रेंज के धूराफाट क्षेत्र में हुए पौधरोपण के अनुरक्षण कार्य का मानदेय नहीं मिलने से नाराज दैनिक वेतनभोगी कर्मियों ने डीएफओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। जल्द भुगतान नहीं होने पर उन्होंने अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पहुंचे लछम सिंह, शंभू दत्त, नारायणी देवी और हेम तिवाड़ी ने कहा कि उन्होंने दिसंबर 2015 से पौधरोपण वाले क्षेत्रों में अनुरक्षण का कार्य किया था। उन्हें अभी तक पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। दिसंबर 2015 से मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कई बार मांग करने के बाद भी कोई सुध नहीं ली जा रही है। कर्मचारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानदेय देने की मांग की।